logo

दिल्ली में CM सम्राट चौधरी की केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक, बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

सीएम_सम्राट_6363.jpg

द फोलोअप/ बिहार  
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राजधानी में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन विकास तथा बिहार के हित से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। 


विकास और समन्वय पर रहा विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने बैठक को बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक काफी उपयोगी रही। बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान औपचारिक फोटो सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने फूलों के गुलदस्ते एवं स्मृति चिह्न का आदान-प्रदान किया। बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं, जिनमें विचार-विमर्श और औपचारिक मुलाकात के दृश्य दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार के विकास और समृद्धि के एजेंडे को केंद्र सरकार के साथ मिलकर आगे बढ़ाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण साबित हुई।

 

Tags - Bihar Samrat Choudhary Nirmala Sitharaman S Jaishankar Bihar Development