logo

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया का हिस्सा नहीं है समाजवादी पार्टी - लाल किशोर नाथ शाहदेव

congressss.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया का हिस्सा नहीं है। शाहदेव ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी निशांत आलम है, जिनका नामांकन कल दिनांक 29 अक्टूबर को होगा। इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक बीके हरिप्रसाद सहित प्रदेश के कई गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे।

शाहदेव ने आगे कहा कि पाकुड़ विधानसभा के सपा प्रत्याशी अकील अख्तर ने गलत तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो पोस्टर और सोशल मीडिया साइट पर अपने साथ इस्तेमाल किया है। यह सरासर गलत है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।


 

Tags - Samajwadi Party Jharkhand assembly elections Lal Kishore Nath Shahdev Jharkhand News