logo

जमशेदपुर : साकची बाजार में दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने परेड कराकर दुकानदारों से मंगवाई माफी

tata0018.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर के साकची बाजार में दुकानदारों से हाथ जोड़कर माफी मांगता ये शख्स वही मोहम्मद फहीम है, जिसकी दबंगई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिस बाजार में कुछ घंटे पहले तक उसका रौब दिख रहा था, उसी बाजार में पुलिस ने उसकी परेड कराकर दुकानदारों और आम लोगों के सामने उससे अपनी गलती की माफी मंगवाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका अंदाज पूरी तरह बदला हुआ दिखा। बाजार में खुलेआम मारपीट करने वाला फहीम अब पुलिस के सामने हाथ जोड़कर दुकानदारों और लोगों से माफी मांगता और अपनी गलती पर पछतावा करता दिखा।

क्या है मामला 

दरअसल, साकची टीना शेड में फल के दाम को लेकर हुए विवाद के बाद मोहम्मद फहीम ने फल व्यापारी सत्यनारायण केसरी के कर्मचारी माधव चातर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। वायरल वीडियो में फहीम कर्मचारी को सड़क पर गिराकर पीटते और गला दबाने की कोशिश करते नजर आ रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साकची बाजार में आरोपी की परेड करायी।

हाथ जोड़कर दुकानदारों और लोगों से माफी मांगता नजर आया

जिस बाजार में कुछ समय पहले तक उसका दबदबा दिख रहा था, वहीं अब वह दोनों हाथ जोड़कर दुकानदारों और लोगों से माफी मांगता नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश देने की कोशिश की गई कि शहर में कानून हाथ में लेने वालों और दबंगई दिखाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, घायल कर्मचारी माधव चातर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags - Jamshedpur News Sakchi Market Mohammad Fahim Jharkhand Police Viral Video