logo

लापरवाही : सहिया ने नहीं रिसीव किया फोन, रास्ते में हो गई गर्भवती महिला की मौत 

सहिया ने नहीं रिसीव किया फोन, रास्ते में हो गई गर्भवती महिला की मौत 

गुमला: 

जहां एक ओर गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार तरह -तरह की स्कीम चला रही है तो वहीं सहियाओं की लापरवाही आक्सर सामने आती रहती हैं। ताजा मामला आया है गुमला के घाघरा प्रखंड का। यहां आदर पंचायत के सेरेंगदाग भैंसबथान में एक महिला कि प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गयी। इस मौत की पीछे की वजह सहिया को बताया जा रहा है।  दरअसल, महिला पूनम देवी के पति का कहना है उसने सहिया को कई बार कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।  


रास्ते में हो गई मौत 
मृतका के पति संजीत उरांव ने बताया कि उसकी पत्नी को जैसे ही प्रसव पीड़ा होना शुरू हुआ, उसने  गांव की सहिया विपति देवी को कॉल करना शुरू किया लेकिन 25-30 बार कॉल करने के बावजूद सहिया ने फोन नहीं उठाया। पति संजीत उरांव ने फैसला लिया कि अब स्वयं ही उसे पत्नी को अस्पताल ले जाएगा। जिसके बाद वह गाड़ी बुक करके अस्पताल के लिए निकला लेकिन रास्ते में ही गर्भवती महिला पूनम देवी की मौत हो गई।