logo

साहिबगंज के आधार केंद्र में क्लोन फिंगरप्रिंट से फर्जीवाड़ा, रंगे हाथों पकड़ाया युवक, जांच जारी

WhatsApp_Image_2026-06-20_at_1_48_50_PM.jpeg

साहिबगंज
शुक्रवार को मंडरो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आधार केंद्र में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें अंचल अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कार्यालय की दूसरी मंजिल पर संचालित आधार केंद्र से एक अनाधिकृत युवक को कथित रूप से अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अधिकृत ऑपरेटर की अनुपस्थिति में क्लोन फर्जी फिंगरप्रिंट के सहारे आधार पोर्टल लॉगिन कर काम किया जा रहा था।  
क्या है मामला? 
जब पकड़े गए युवक से सीओ संजय कुमार शुक्ला ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो परत-दर-परत कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। युवक ने बताया कि यह आधार केंद्र मंडरो प्रखंड में ही पदस्थापित एक सरकारी कर्मी के नाम पर आवंटित है। लेकिन असली खेल ऑपरेटर की अनुपस्थिति में हो रहा था। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय जानकारों ने बताया कि अधिकृत ऑपरेटर की गैर-मौजूदगी में क्लोन फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर आधार पोर्टल को लॉगिन किया जाता था। इसी फर्जीवाड़े के सहारे अनाधिकृत युवक धड़ल्ले से आधार कार्ड बनाने और सुधारने का काम कर रहा था, जो कि कानूनन एक गंभीर अपराध है। न ऑपरेटर की जानकारी और न शुल्क की लिस्ट
इस आधार केंद्र पर सरकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। केंद्र के बाहर न तो अधिकृत ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया गया था, और न ही आधार सेवाओं के लिए तय सरकारी शुल्क की कोई लिस्ट लगाई गई थी। आम जनता से मनमाना शुल्क वसूले जाने की भी आशंका है। जिले के एक उच्च अधिकारी के कार्यालय में पदस्थापित कर्मी ने दबी जुबान में बताया कि इस आधार केंद्र को संचालित करने वाले सिंडिकेट की पहुंच इतनी ऊपर तक है कि पूरा सिस्टम मैनेज रहता है, जिसके कारण लंबे समय से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। डीसी दीपक कुमार दूबे सख्त, कहा- 'दोषी बचेंगे नहीं'
मामले की गूंज जिला मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। साहिबगंज के डीसी दीपक कुमार दूबे ने मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट ली। मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला खुद इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आधार केंद्र में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर विधि सम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसकी जानकारी साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दूबे को मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारी से संपर्क कर इसकी पूरी जानकारी लेते हुए उन्होंने पत्रकार को बताया कि मंडरो सीओ संजय कुमार शुक्ला मामले को देख रहे हैं दोषी व्यक्तियों पर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई होगी।


 

Tags - Sahibganj Aadhaar Scam Fake Aadhaar Card Clone Fingerprint Fraud Jharkhand News Aadhaar Portal Misuse