logo

साहिबगंज से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार गिरफ्तार, बंगाल ले गई STF टीम

BENGAL_IMAGE_.jpg

साहिबगंज
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार (22) को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई। गिरफ्तारी के बाद STF की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। जहां उसे बर्दवान की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की। 
संदिग्ध मॉड्यूल से संपर्क का आरोप
STF सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी। इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि उसे शनिवार को बर्दवान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस रिमांड (कस्टडी) की मांग की जाएगी।
जांच में नई कड़ी बनी अर्पिता की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी हमीम मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्दवान से गिरफ्तार कर चुकी है। अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। STF इस बात की जांच कर रही है कि संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका थी और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध थे। लहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हैं।

Tags - Sahibganj SIT Investigation Terror Case Jharkhand Crime Police Action