logo

साहिबगंज : तीनपहाड़ बाजार में 22 दुकानों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर 5 दुकानदारों से वसूला गया अर्थदंड 

तीनपहाड़ बाजार में 22 दुकानों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर 5 दुकानदारों से वसूला गया अर्थदंड 

साहिबगंज

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ बाजार में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से पांच दुकानदार कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इनसे कुल 3,700 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मिली खबर के मुताबिक सिविल सर्जन, साहिबगंज के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नौरंग देव कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, लेबलिंग, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि तथा खाद्य सामग्री के रख-रखाव की जांच की गई। साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर भी दुकानों की जांच की गई। 

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चेतावनी दी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, साहिबगंज के सोशल वर्कर एवं डीपीए, एनसीडी भी मौजूद रहे। तीनपहाड़ बाजार में अधिकारियों की यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और तंबाकू नियंत्रण कानून के पालन को लेकर प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Sahibganj Teenpahar Market KOTPA Act Tobacco Control Food Safety