logo

21वीं क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में साहिबगंज का जलवा, कई खेलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-9 ने हासिल की उपलब्धियां

bunhuergb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सशस्त्र पुलिस की 21वीं क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन JAP-2 रांची में 25 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित सशस्त्र पुलिस बलों की कई टीमों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समादेष्टा, जैप-9, श्रीमती कुसुम पुनिया के दिशा-निर्देशन में साहिबगंज स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस बल संख्या 9 के खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। साहिबगंज की टीम ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित कीं।
साहिबगंज JAP-9 के प्रदर्शन इस प्रकार रहे:
कुश्ती में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल
पंजा लड़ाई में एक गोल्ड मेडल
वेट लिफ्टिंग में एक गोल्ड मेडल
बैडमिंटन में तीसरा स्थान
टेबल टेनिस और फुटबॉल में उपविजेता का स्थान

खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर समादेष्टा महोदया, पुलिस उपाधीक्षक, लाइन बाबू, सुबेदार एवं समस्त जैप-9 परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Sahibganj Updates latest Sahibganj news Sahibganj news Updates Sahibganj News Updates jharkhand news Updates Sahibganj News in Hi