logo

साहिबगंज में मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp_Image_2026-06-25_at_4_29_09_PM.png

साहिबगंज 
बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आमने-सामने की टक्कर में गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 10 CG 5056 बरहेट की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से बोरियो की ओर जा रहे बाइक चालक रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 17 W 0261 की हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके पीछे बैठा एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को भांपते हुए मिनी ट्रक का चालक अपने वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट भेजा। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर संतोष टुडू द्वारा घायल युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Tags - Sahibganj Accident Road Accident Jharkhand News Barhet News Breaking News