logo

साहिबगंज : पूर्व मंत्री आलमगीर के आश्वासन पर सोसायटी का धरना समाप्त, प्रमाण पत्र विवाद सुलझाने के लिए बनेगी कमेटी

Screenshot_2026-05-26_133838.jpg

साहिबगंज
शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में पिछले 4 मई 2026 से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की उपस्थिति में आंदोलनकारियों को ठोस आश्वासन मिलने के बाद इस धरने को खत्म करने का निर्णय लिया गया। मामले को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया गया है कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों से विस्तृत बातचीत हुई है। प्रशासन इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।
 
जांच समिति के गठन का निर्णय
धरना स्थल पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो भी उपस्थित हुए, जहां आंदोलनकारियों की मौजूदगी में सकारात्मक बातचीत हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, जो मिलकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। कैबिनेट स्तर से संशोधन की तैयारी
तैयार की गई रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। यदि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र को फिर से सुचारू रूप से निर्गत करने के लिए राज्य सरकार की कैबिनेट से किसी नियम में संशोधन की आवश्यकता पड़ी, तो वह संशोधन भी कराया जाएगा। इस मौके पर शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारी और काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Tags - Sahibganj Shershahbadi Society Jharkhand Politics Caste Certificate Issue Barharwa Protest