logo

साहिबगंज डीसी पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, किया राहत शिविरों का निरीक्षण

sahibganj_dc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज डीसी सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने बुधवार 25 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शंकुतला घाट पर बने बाढ़ राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरे के जरिए डीसी ने बाढ़ से राहत के लिए प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। इन सुविधाओं में चिकित्सा सेवाएं, भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु चारा सहित अन्य चीजें शामिल हैं।  


पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
इस निरीक्षण के दौरान डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जिला दंडाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा।

उन्होंने निरीक्षण के समय मौजूद पदाधिकारियों को राहत शिविर में रह रहे लोगों को समय से नाश्ता और खाना देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए रखने का भी निर्देश दिया।  

Tags - Sahibganj  DC  flood  relief camps Jharkhand News