logo

साहेबगंज में प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बोरियो में बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत

साहेबगंज में प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बोरियो में बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत

साहेबगंज
बोरियो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साहिबगंज आगमन को लेकर बुधवार को बोरियो में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता सलखु सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बाबूलाल मरांडी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। बोरियो में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को साहिबगंज में आयोजित भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल साहिबगंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता एक साथ प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा जेपीसी मामले में कथित घपला

मरांडी ने कहा कि प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा जेपीसी मामले में कथित घपला एवं अनियमितता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी पूरे देश को है और पार्टी इसे लेकर लगातार आवाज उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री के बोरियो पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Babulal Marandi BJP Sahibganj Borio Jharkhand Protest