साहेबगंज
साहिबगंज जिले के बरहेट में बीते 8 मई को जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में साहिबगंज पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में बनी एसआईटी के टीम ने पूरे मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सीडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बरहेट थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 मई को सूचना प्राप्त हुआ कि बरहेट थाना क्षेत्र के उजली गांव में सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
शूटर को सुपारी देकर कराई गई थी हत्या
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 60/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और कांड के अनुसंधान में जांच टीम के द्वारा सीताराम हेंब्रम के चचेरे भाई जेठा हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया। जेठा हेंब्रम से पूछताछ के क्रम में पता चला कि सीताराम हेंब्रम की हत्या शूटर से करवाई गई थी। इसमें उदाली गांव के ही बेटका टुडू उर्फ पुष्पराज जो हाल फिलहाल जेल से छूट कर आया है। जेठा ने बताया कि गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के धनकुंडा गांव के झारखंडी दादा उर्फ ताला मरांडी उसका आसानी से काम कर देगा।
सुपारी लेकर सीताराम हेंब्रम की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद तीनों की मुलाकात राजाभीटा रतनपुर हाट मे हुई और वहां पर सीताराम हेंब्रम की हत्या के लिए 1 लाख रुपये में डील फाइनल हुआ, जिसमें 40 हजार रुपये एडवांस भी दिया गया। एडवांस देने के बाद तीनों बरहेट थाना क्षेत्र के उदाली पहुंचे और मौका देखकर सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बेटका टुडू उर्फ पुष्पराज, झारखंडी दादा उर्फ ताला मरांडी का आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर नूनदेव राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, असीम कुजूर, विजय कुमार रामानी, बिट्टू कुमार साहा, एएसआई अशोक सिंह, रघुवीर राम, जितेंद्र मरांडी, चंद्र प्रकाश दुबे और मुकेश कुमार शामिल थे।