logo

साहिबगंज में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 3.50 लाख रुपये की छिनतई

मेज.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पचकठिया बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े छिनतई की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हुए उससे लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक बैंकिंग कार्य से संबंधित नकदी लेकर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। 

Tags - Sahibganj Barhet Robbery CSP Operator Jharkhand