logo

पहल : मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों की हो रही सुरक्षित वापसी, इन नंबरों से प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

229.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर में फंसे झारखंड के छात्रों की सुरक्षित वापसी की कवायद शुरू हो गई है। बताते चलें कि रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद के 34 छात्रों की सुरक्षित वापसी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर हो रहा हैदरअसल श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष- कंट्रोल रूम में मणिपुर में फंसे कुल 34 छात्रों की सूची प्राप्त हुई है। ये सभी अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हैं। 34 में से 22 विद्यार्थीयों का टिकट सोमवार को श्रम विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से कंफर्म कर दिया गया है। ये सभी विद्यार्थी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एवं आईआईटी-टी मणिपुर में अध्यनरत हैं। अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के 0651-2481055, 0651-2480058, 0651-248008, 0651-2481188,0651-248202 एवं व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336398, 9431336472, 
9470132591, 9431336398 और 9431336432 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT