logo

बोकारो : चास में बच्चा चोरी की अफवाह पर साधुओं से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

jneyue.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले के चास प्रखंड के बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह के कारण अचानक माहौल गर्म हो गया। संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने कुछ संत-साधुओं को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। गुस्साई भीड़ ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने साधुओं को सुरक्षित थाने ले जाकर पूछताछ की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साधु वाहन से उतरकर बच्चों से बातचीत कर रहे थे, जिससे लोगों को शक हुआ। वहीं, वाहन की नंबर प्लेट के नीचे दूसरी प्लेट दिखाई देने पर भीड़ और भड़क उठी। साधुओं ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के संबल जिले के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी के लिए भ्रमण कर रहे हैं। वे बच्चा चोर नहीं हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी सत्यापन के लिए पुलिस को दिया। एसडीपीओ चास और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने अफवाहों से बचने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की।

 

Tags - Bokaro Banshidih mob attack Saints assaulted in Bokaro Bokaro mob violence against monks Police rescue monks Bokaro Rumor of child theft in Jharkhand Chas Banshidih police action