logo

आज गुरुजी के मोरहाबादी आवास पर रखा जाएगा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, कल नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

आज गुरुजी के मोरहाबादी आवास पर रखा जाएगा रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर, कल नेमरा में होगा अंतिम संस्कार


द फॉलोअप डेस्क
Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन के बाद सोरेन परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा परिवार बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में हैं। वहां से रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित गुरु जी के आवास ले जाने की तैयारी हो रही है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार आज पार्थिव शरीर को यहीं रखा जाएगा। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। वहीं अंतिम संस्कार किए जाने पर परिवार में चर्चा की जा रही है। मालूम हो कि गुरुजी का अंतिम संस्कार भी उनके पैतृक गांव नेमरा में किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री पिता दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार करने के बाद पूरे श्राद्ध कर्म तक नेमरा में ही रहे थे।

इधर रूपी सोरेन की मृत्यु की खबर मिलते ही प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, परिमल नाथवानी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, सुदेश महतो, राजेश ठाकुर समेत कई बड़े नेताओ ने शोक व्यक्त किया

Tags - Rupi Soren Hemant Soren Nemra Jharkhand CM Shibu Soren