द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पूर्व विधायक और रूपी सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपनी सास के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी है। सीता सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्गा सोरेन के असमय निधन के बाद मां रूपी सोरेन ने जिस पीड़ा को अपने हृदय में समेटकर उन्हें संभाला, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज मां भी उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। रूपी सोरेन का निधन बुधवार को हुआ था।
दुर्गा सोरेन जी के असमय निधन के बाद माँ रूपी सोरेन जी ने जिस पीड़ा को अपने हृदय में समेटकर मुझे संभाला, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। आज माँ भी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं।???? बाबा शिबू सोरेन जी के साथ जीवनभर का सफर निभाने वालीं और परिवार की ममता व शक्ति का आधार रहीं माँ की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। माँ, आपका स्नेह, आपका आशीर्वाद और आपकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
— Sita Soren (@SitaSorenMLA) October 7, 2026

परिवार के लिए थीं ममता और शक्ति का आधार
सीता सोरेन ने कहा कि रूपी सोरेन ने बाबा शिबू सोरेन के साथ जीवनभर का सफर निभाया और परिवार की ममता व शक्ति का आधार बनी रहीं। उन्होंने कहा कि मां की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। सीता सोरेन ने भावुक होकर लिखा कि मां का स्नेह, उनका आशीर्वाद और उनकी स्मृतियां हमेशा परिवार के दिलों में जीवित रहेंगी।