logo

गुमला में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम, राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर युवाओं ने दिखाई जोश और एकता

strusrus.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला में झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ नगर भवन, गुमला से शुरू होकर फूलवा टोली होते हुए पुनः नगर भवन तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और झारखंड राज्य के प्रति एकता, ऊर्जा और गर्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शाहसिंद्र कुमार बड़ाइक, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि राज्य के प्रति समर्पण, एकता और जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि झारखंड की प्रगति में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि हर युवा अपनी जिम्मेदारी समझे, शिक्षा और स्वच्छता को अपनाए तथा समाज में सकारात्मक योगदान दे, तो राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर भी बल दिया और कहा कि पढ़ाई जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे राज्य को स्वच्छ रखने, कचरे को डस्टबिन में डालने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से बचने जैसे छोटे कदम उठाकर समाज को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बालक मुकेश उरांव ने पूरे उत्साह और जज़्बे के साथ दौड़ में भाग लिया और 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की। उनके साहस और आत्मविश्वास ने सभी को प्रेरित किया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उनके अदम्य साहस की सराहना की और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। दौड़ प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को वरीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेता सूची:
बालिका वर्ग:

प्रथम: अनीशा उरांव
द्वितीय: सवर्णी कुमारी
तृतीय: दीपिका कुमारी

बालक वर्ग:
प्रथम: रामबिलास पासवान
द्वितीय: तिजा उरांव
तृतीय: रंजीत सिंह

राज्य सरकार के निर्देशानुसार, गुमला जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों युवा, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक शामिल हुए और राज्य की एकता, समरसता और प्रगतिशील झारखंड का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन, खेल विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Gumla news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Gumla News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Gumla news Gumla news in hindi latest Guml