logo

रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करेंगी मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो- आदित्य साहू

bjp0222.jpg

रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज रांची गंगा नगर, हरमू में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। साहू ने कहा कि रोशनी खलखो एक जुझारू, संघर्षशील प्रत्याशी हैं जो महिला सशक्तिकरण केलिए संकल्पित हैं। पिछले चुनाव में निर्विरोध पार्षद बनने वाली लोकप्रिय नेता हैं। रोशनी खलखो के दिल में रांची नगर निगम के घर-घर को रोशन करने का संकल्प है।

साहू ने आरोप लगाया कि आज राज्य की राजधानी रांची पूरी तरह असुरक्षित हो गई है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म, लूट, छिनताई की घटनाएं आम हो गईं हैं। साहू ने कहा कि अब तो महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी असुरक्षित हैं। कब कौन बच्चा गायब हो जाएगा, उसकी चोरी हो जाएगी ये किसी को पता नहीं। राजधानी में बच्चा चोर गिरोह घूमता रहता है और पुलिस वसूली में लगी रहती है।

कहा कि गांव नगर सभी जगह विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। व्यावसायियों को धमकी मिल रही, अब तो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भी जान से मारने की धमकी मिल रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही गरीबों,दलितों,वंचितों ,बहन बेटियों की चिंता की।महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। एक रूपये में  50लाख रुपए की सम्पत्ति की रजिस्ट्री भाजपा सरकार की देन थी। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण केलिए अनेक कार्य किए गए। 

कहा कि भाजपा की सरकार ही महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिला सम्मान के लिए समर्पित है। कहा कि जो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा दे उसे ही ताकत दें। जो परेशान करे उसे पराजित करें। कहा कि रोशनी खलखो जनभावनाओं पर खरी उतरेगी, सुख दुख की सहभागी बनेगी, घर घर की बेटी बहन बनेगी।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भी रोशनी खलखो को जीताने की अपील की। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष जी इंद्रजीत यादव  ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest