logo

रांची में मेयर पद पर रोशनी खलखो 12 हजार वोटों से आगे

roshni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक हुई गिनती के अनुसार रोशनी खलखो लगभग 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में ही रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। उनका चुनाव चिन्ह ‘बिस्कुट छाप’ था, जिसे मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में रमा खलखो और सुजीत कुजूर शामिल हैं। हालांकि अब तक के रुझानों में दोनों प्रत्याशी रोशनी खलखो से पीछे चल रहे हैं। मतगणना के हर राउंड के साथ स्थिति और स्पष्ट होती जा रही है। यदि यही रुझान बरकरार रहा तो रांची नगर निगम को नया मेयर मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी।