logo

जमशेदपुर : 30 हजार रुपए की पिस्तौल से रंगदारी की फिराक में था रॉकी; बिहार से कनेक्शन, उलीडीह में गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-05-20_at_5_16_39_PM.jpeg

जमशेदपुर 
उलीडीह पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गयी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी हथियार के बल पर इलाके में दबदबा बनाने और कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहा था। 
सिटी एसपी ने किया हथियार के साथ युवक की गिरफ्तारी का खुलासा
सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुआ। बिहार से कनेक्शन, उलीडीह में एक्शन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार, समय रहते कार्रवाई होने से संभावित आपराधिक घटना टल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उलीडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एमजीएम थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की जांच कर रही है। 

Tags - Jamshedpur Illegal Weapons Jharkhand Crime Police Arrest Extortion Case