द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले की पुलिस ने दहशत फैलाकर लूटपाट करने के उद्देश्य से पुग्गु एरोड्रम मैदान के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर गुमला थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अरोड़ा मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अंधेरा होने का इंतजार कर रहा था, ताकि राजमिस्त्रियों से लूटपाट कर सके।
