logo

गोड्डा : दूधकोल से बाघाकोल तक सड़क का उद्घाटन, 1.75 किमी सड़क का मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया लोकार्पण

godda_sadak_lokarpan.jpg

गोड्डा
गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दूधकोल से बाघाकोल गांव तक पथ शुद्धिकरण कार्य का शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्मित इस सड़क का निर्माण 163.076 लाख रुपये की लागत से किया गया है. यह सड़क 1.750 किलोमीटर लंबी है. उद्घाटन के बाद मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास होता है. उन्होंने कहा कि गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अत्यंत उपयोगी है. अच्छी सड़कों के निर्माण से गांवों की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आता है. इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, प्रमुख नाजनी खातून, उपप्रमुख कुंदन जी, मिहिर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मदन महली सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

 

Tags - Godda road inauguration Thakurgangti road project Dudhkhol Bagakol road rural road development Jharkhand Deepika Pandey Singh