logo

रोड एक्सीडेंट मामलों में पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में मिलेगी जीवनरक्षक मदद: ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज 

irf2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पीएम राहत योजना का स्वागत किया। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को 'गोल्डन आवर' यानि घटना के एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचने वालों लोगों को  डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को सुनिश्चित उपचार को लेकर बनी योजना पीएम राहत योजना पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में झारखंड से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे झारखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

बता दें कि इस योजना को 4 मई 2025 को नोटिफाई किया गया और 13 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। यह योजना आयुष्मान भारत के पोर्टल टीएमएस 2.0 प्लेटफार्म पर संचालित की जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बताया गया कि पात्र मामलों में इस योजना को अन्य सभी योजनाओं पर प्राथमिकता दी गई है। दुर्घटना से संबंधित थाने द्वारा सत्यापन के बाद इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। हालांकि, दुर्घटना के 24 घंटे के बाद अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार व्यय योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया जाएगा। नितिन गडकरी ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं स्वास्थ्य सचिवों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने विचार रखते हुए योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। रमजान महीने के कारण स्वास्थय मंत्री ने विनम्रतापूर्वक पहले अपनी बात रखने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी। अंसारी ने आगे सुझाव दिया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ दिल्ली में विस्तृत बैठक आयोजित की जाए।

Tags - Golden Hour Road Accident Scheme PM Rahat Yojana Road Accident Free Treatment Up to 1.5 Lakh Dr Irfan Ansari Jharkhand Health Minister Nitin Gadkari Road Transport Minister Video Conferencing Review Meeting Road Accident Victim Assistance Scheme Ay