logo

मिहिजाम-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना, पति पत्नी सहित 5 घायल

guknri.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बोदमा गोलाई के पास कार और टोटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। वहीं एक महिला और एक बच्ची का इलाज जामताड़ा के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने सभी घायलों को शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कार और टोटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates  Jharkhand News Updates Latest jharkhand News Jamtara News Updates Jamtara news Updates Jamtara News updates Jamtara news updates Jamtara news in hindi