logo

सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसा, पिता की मौत, बेटा घायल

sray787.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में आज सोमवार को हाता–चाईबासा रोड NH-220  पर अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-220  पर हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के समीप रितिका ढाबा के पास हुई। इस हादसे में 58 वर्षीय आनंद महतो की मौत हो गई वहीं, उनके पुत्र मोहित घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक, राजनगर प्रखंड के बोनकाटी टोला जोरटाड़ निवासी आनंद महतो स्कूटी से अपने पुत्र मोहित को टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। स्टेशन जाने के क्रम में ही सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता और पुत्र दोनों चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहित तमिलनाडु के ऊटी के किसी कंपनी में कार्यरत हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित इलाजरत है। बताया जा रहा है कि मोहित हाल ही में तमिलनाडु के ऊटी से घर आए थे। बीते रविवार को ही उनकी शादी की मंगनी संपन्न हुई थी। पारिवारिक कार्यक्रम के बाद सोमवार सुबह वे दोबारा ऊटी लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Tags - Seraikela Kharsawan Road Accident Rajnagar Police Station Case Hata Chaibasa Road NH 220 Crash Chotanagpur College Hensal Incident Ritika Dhaba Accident Spot Anand Mahto Death Case Mohit Injured in Accident Tata Main Hospital Jamshedpur Tatanagar