logo

आरकेएस के ठिकानों पर आईटी सर्वे पूरा, 10-15 करोड़ रुपये तक टैक्स लगने की संभावना

Screenshot_2026-08-02_104622.jpg

द फॉलोअप, रांची
रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (आरकेएस) के यहां आयकर विभाग द्वारा चलाया गया सर्वे शनिवार देर रात पूरा हो गया। आज आयकर विभाग के अधिकारी जब्त दस्तावेजों को लेकर वापस लौट रहे हैं। आईटी सूत्रों के अनुसार, सर्वे की सामान्य प्रक्रिया में कंपनी में किसी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, कंपनी द्वारा किए गए कुछ भुगतान में मिली अनियमितताओं को लेकर 10 से 15 करोड़ रुपये तक का इंपोज किया जा सकता है।
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से आरकेएस कंपनी के रांची, बेगूसराय और गुरुग्राम स्थित कार्यालयों में आयकर विभाग के अधिकारियों की बड़ी टीम सर्वे कर रही थी। आईटी विभाग को कंपनी के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका की जानकारी मिली थी। इसके बाद आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों ने कंपनी के तीनों कार्यालयों में सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। रांची में आयकर आयुक्त शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वे की प्रक्रिया पूरी की गई।

Tags - Ranchi RKS Construction Income Tax Survey Tax Investigation Jharkhand News