logo

Assembly Elections : राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कैलाश यादव को नियुक्त किया चुनाव अभियान समिति प्रभारी, 19 सदस्य हुए मनोनीत 

rjd9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने जानकारी दी है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरूवार 24 अक्टूबर को झारखण्ड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव को झारखण्ड विधानसभा आम-चुनाव 2024 के लिए राज्य चुनाव अभियान समिति प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही 19 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। 

इस दौरान भोला यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने निर्देश दिया है कि प्रभारी कैलाश यादव चुनाव अभियान समिति में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं।

ये हैं राज्य चुनाव अभियान समिति में शामिल- प्रभारी कैलाश यादव, सुनीता चौधरी, डॉ मनोज कुमार, मनोज कु पाण्डेय, मो. इरफान अंसारी, रामकुमार यादव, कैंसर जहां, प्रणय कु बबलू, चंद्रशेखर भगत, मो इम्तियाज हुसैन वारसी, मनोज कु अग्रवाल, अब्दुल गफ्फार अंसारी, संतोष प्रसाद, धर्मेंद्र महतो, नन्दन यादव, मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, शब्बर फातमी और विक्की यादव। 


 

Tags - RJD Lalu Yadav Kailash Yadav  jharkhand Assembly Elections Assembly Election Breaking