logo

रांची : वरिष्ठ नेता अनिल सिंह आजाद को RJD ने दी श्रद्धांजलि, लंबी बीमारी की वजह से हुआ निधन

a525.jpg

रांची: 


मंगलवार (20 मार्च) को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय (रांची) में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। राजद के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह आजाद के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को आगे बढ़ाने में व संगठन को मजबूत करने में अनिल आजाद की अहम भूमिका थी! 

लंबी बीमारी की वजह से हो गया निधन
संजय कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नीति एवं सिद्धांत को मानते हुए राजद को आगे बढ़ाने में तन मन से लगे रहते थे। जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके  थे। लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। ये राजद के लिये अपूरणीय क्षति है। संजय सिंह ने कहा कि उनके निधन से पूरा  राजद परिवार दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति  दें। 
शोक सभा में युवा अध्यक्ष रंजन यादव, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,कमलेश यादव,साहिल सहानी ,सारोज यादव,विजय रविदास,अशोक यादव, सुदेश्वर राम, राहिल राज, प्रमोद यादव सहित अन्य कई नेताओं गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।