द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा में राजद के विधायक सुरेश पासवान ने शुक्रवार को सदन में अपने आवास और फर्नीचर की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने स्पीकर से कहा कि उन्हें आवास तो मिल गया है, लेकिन विधानसभा के सामने उपलब्ध आवास में सुविधाओं के अभाव के कारण वे बेंच पर सोने को मजबूर हैं। विधायक ने बताया कि फर्नीचर के लिए वर्तमान में 3 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किए जाने की मांग की ताकि विधानसभा में रहने वाले विधायकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और वे उचित परिस्थितियों में कार्य कर सकें।
