logo

RJD विधायक सुरेश पासवान की सीएम हेमंत से मांग, भईया योजना भी चलायी जाए

RJD विधायक सुरेश पासवान की सीएम हेमंत से मांग, भईया योजना भी चलायी जाए

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव में देवघर से विजयी हुई राजद के विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भईया योजना लाने की मांग की है। बता दें कि राजद विधायक की मांग है कि राज्य में भईया योजना भी चलाया जाना चाहिए। सरकार को इसे मंईयां योजना के तर्ज पर चलाना चाहिए। जानकारी हो कि सुरेश ने चुनाव में भाजपा के नारायण दास को शिकस्त दी है।बता दें कि राज्य में अभी मंईयां सम्मान योजना चल रही है। इस योजना को झारखंड विधानसभा चुनाव में हुई इंडिया गठबंधन की शानदार जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी हो कि चुनाव से पहले हेमंत सरकार में मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रूपए थी, जो चुनाव के बाद बढ़कर 2500 रूपये हो गई है। दिसंबर से यह बढ़ी हुई राशि महिलाओं के खातों में आनी शुरू हो जाएगी।

Tags - RJDDeoghar MLA Suresh Paswan CM Hemant Soren Bhaiya scheme Jharkhand News