logo

झारखंड में 2 सीटों पर अड़ा RJD, 7-5-1-1 का फार्मूला मंजूर नहीं!

ीर्1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के इंडिया गठबंधन के दलों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल दो सीटों पर अड़ा है। वो दो सीटें चतरा और पलामू है। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि सहयोगी दलों का कौन नेता क्या बोलता है, इसकी हमें परवाह नहीं है। राजद को 7-5-1-1 का फार्मूला मंजूर नहीं है। इस फॉर्मूले तहत झारखंड में कांग्रेस को 07 लोकसभा सीट, झामुमो को 05 लोकसभा सीट और राजद-भाकपा माले को एक-एक सीट मिलनी थी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। एनडीए ने इन तमाम सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन इन सब के बीच अब तक विपक्षी इंडिया के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस कायम है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह है कि कांग्रेस को 7, जेएमएम को 5 और राजद समेत वाम दलों को एक एक सीट दी जाएगी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस बंटवारे पर RJD ने विरोध जताया है। उसने 2 सीटों की मांग की है. राजद झारखंड की चतरा और पलामू पर अपनी दावेदारी ठोक रही है। यही कारण है कि सीट शेयरिंग में अड़चन खड़ी हो रही है। 


12 सीटों पर सहयोग करेगा राजद
रविवार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बेहद तल्खी भरे लहजे में कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद ने कहा है कि लोकसभा -2024 में राजद पलामू और चतरा सीट से प्रत्याशी खड़ा करेगा, बाकी बची 12 सीटों पर वह सहयोगी दल झामुमो, कांग्रेस, सीपीआई माले के उम्मीदवारों को मदद करेगा। डॉ मनोज कुमार ने भरोसा जताया कि जल्द ही राजद अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर देगा। कांग्रेस तक यह बात पहुंचाने के लिए राजद आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता प्रेस वार्ता करेंगे। 


2019 में भी राजद दो सीटों पर अड़ा था 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि राजद लोकसभा की दो सीटों पर अड़ा है। 2019 के लोकसभा आम चुनाव के समय भी कांग्रेस, झामुमो और राजद का महागठबंधन बना था। तब 9-4-1 का फार्मूला बना था। उस समय 09 लोकसभा सीट कांग्रेस को मिली थी, जबकि झामुमो को 04 और राजद को 01 सीट मिली थी। तब महागठबंधन की ओर से कांग्रेस को अपने कोटे की 09 लोकसभा सीटों में से 02 सीट बाबूलाल मरांडी की पार्टी के लिए छोड़ना था। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 07, झामुमो को 04, जेवीएम को 02 और राजद को 01 सीट पलामू की मिली थी। लेकिन तब भी महागठबंधन को अंगूठा दिखाते हुए राजद ने पलामू के साथ-साथ चतरा से भी उम्मीदवार खड़ा कर दिया था। तब चतरा से भाजपा की प्रचंड जीत हुई थी। दोस्ताना फाइट में कांग्रेस के साथ-साथ राजद की भी हार हुई थी। 


 

Tags - RJD JharkhandRJD is adamant on 2 seatsIndia alliance