रांची
आरजेडी नेता गौतम सागर राणा को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है। साथ ही उनको पलामू लोकसभा चुनाव का विशेष प्रभारी बनाया गया है। आरजेडी महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने ये जानकारी दी है। बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा को लालू यादव की मंजूरी मिलने के बाद दोनों जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि इंडिया गठबंधन की ओर से आरजेडी नेता ममता भुइयां को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।
लालू यादव ने दी ये जानकारी
कैलाश यादव ने बताया कि गौतम सागर राणा को चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाने की खबर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखण्ड प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष संजय सिंह यादव को पटना में एक विशेष बैठक के दौरान दी। कैलाश यादव ने कहा कि गौतम सागर राणा राज्य की राजनीति में लोकप्रिय नाम है। जेपी आंदोलन के दौरान कई प्रमुख चेहरों में ये भी एक रहे हैं। वे पार्टी में सबसे अनुभवी, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
पार्टी को होगा ये फायद
कैलाश यादव ने बताया कि राणा 50 वर्षो के लंबे राजनीतिक जीवन में तीन बार विधायक, एमएलसी और आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इनकी राजनीतिक कार्यशैली सदैव बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ रही है। वे प्रखर समाजवादी और सेक्युलर सोच के रहे हैं। उन्हें संगठन और चुनाव लड़ाने का लंबा अनुभव प्राप्त है। निश्चित रूप से इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का पार्टी एवं संगठन को मिलेगा।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -