logo

रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामी राजद की लालटेन

 रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामी राजद की लालटेन

रांची 

राजधानी रांची के धुर्वा इलाके के ब्रह्मचारी आश्रम मैदान में आयोजित राजद का मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा एवं महानगर पुरुष टीम के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ राजद का सदस्यता ग्रहण किया। मिलन समारोह मुख्य रूप से राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गयी। इस दौरान राजद नेता रामकुमार यादव, आबिद अली, मनोज पांडेय, प्रणय कुमार बबलू सहित सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उषा यादव, महासचिव पार्वती ठाकुर, सचिव इंदु कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, पूनम राय, अमरजीत कौर, माला देवी, आशा देवी, कुशवाहा नैना, चंदा यादव, राय लक्ष्मी देवी, राजमती देवी, बिंदु राय, नीतू चौधरी, नमिता देवी, बासमती देवी, शारदा देवी, शिवकुमारी देवी, नीरज यादव, आलोक यादव, कौशल सिंह, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित यादव, दीपक कुमार, आकाश कुमार, मीरा देवी, संध्या देवी सहित सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को कैलाश यादव ने राजद का पट्टा पहना और रसीद काट कर सदस्यता ग्रहण कराया। भाजपा छोड़ राजद में शामिल हुए लोगों ने बीजेपी पर झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। 

भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं का लगाया आरोप 

राजद में शामिल हुई भाजपा नेत्री ऊषा यादव और पार्वती ठाकुर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। महिलाओं को धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने के लिए एकजुट किया जाता है। गृहणी परेशान है, धर्म के आड़ में शोषण किया जाता है। हम सभी लोग गरीब पिछड़े और सामाजिक न्याय की पार्टी राजद में आस्था व्यक्त कर लालू यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती के विचारधारा के साथ राजद में शामिल हुए हैं। उन्होंने राजद में शामिल कराने के लिए प्रवक्ता कैलाश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। राजद में शामिल लोगों ने कहा कि बहुत जल्द भारी संख्या में बीजेपी के लोग राजद में शामिल होंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। इस दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है भाजपा छोड़ कर आये सभी लोगों का राजद में हृदय से सम्मानपूर्वक स्वागत करते हैं। सभी लोगों को संगठन में जिम्मेवारी भी दी जाएगी। भाजपा के झूठ, फरेब और नफरत की राजनीति के कारण सभी लोग युवा आइकन तेजस्वी यादव को नेता मानकर राजद को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

Tags - RJD BJP Tejashwi Yadav Aditya sahu