द फॉलोअप डेस्क
रितेश कुमार को झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। रविवार को रांची में हुए चुनाव में रितेश कुमार 261 वोट लाकर अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। अध्यक्ष के पद पर विवेक आनंद बास्की को 246 वोट तो दीप्ती शिखा को 125 वोट और अनुज को 40 वोट मिले। वहीं महासचिव का चुनाव राजेश कुमार सिंह ने जीत लिया है। वहीं उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए अनिल सरदार, प्रदीप पासवान, शशिकांत गोप, मुकेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने चुनाव जीता है। वहीं सचिव के दो पदों के लिए चंद्रदीप एक्का और धर्मवीर कुमार ने चुनाव जीता है। संगठन सचिव के पांच पदों के लिए अष्टमी बानरा, विनोद नायक, वैद्यनाथ मुर्मू , रजनीश शुक्ला, रविन्द्र बरनवाल ने चुनाव जीता है। वहीं संयुक्त सचिव के पांच पदों पर सोनी कुमारी, अमिता लकड़ा, पप्पू कुमार, आनंद कुमार और हेमनरायण सिंह ने चुनाव जीत लिया है। कोषाध्यक्ष पद पर अवध किशोर भगत चुने गए हैं।
882 वोटरों के बीच हुआ चुनाव
झारखण्ड सचिववालय सेवा संघ के अध्यक्ष वोटिंग सुबह आठ बजे से ही सिंह मोड़ स्थित पशुपालन भवन में चल रही थी। शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई उसके बाद काउंटिंग शुरू हुई। वोटों की गिनती के तुरंत बाद ही चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में कुल 882 वोटर थे। जिसमें 2013 बैच के सबसे अधिक 500 वोटर , 2016 बैच के 90 , 2012 बैच के 40 और शेष 1995 बैच के 250 वोटर थे। आज करीब 650 वोटरों ने मतदान किया।