द फॉलोअप डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत धोनी से मिलने रांची पहुंचे हैं। रांची के JSCA स्टेडियम से सामने आई एक तस्वीर ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। तस्वीर में ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी और JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव एक साथ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वह धोनी से मुलाकात करने के लिए रांची पहुंचे हैं। ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी के बीच लंबे समय से बेहद खास रिश्ता रहा है। पंत कई मौकों पर खुलकर कह चुके हैं कि धोनी उनके मेंटर हैं और उनके करियर के कठिन दौर में भी धोनी ने उनका मार्गदर्शन किया है। इससे पहले भी पंत कई बार रांची आकर धोनी से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों की यह ताजा मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और क्रिकेट फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
