logo

RIMS कर्मियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, फाइनेंस डायरेक्टर कार्यालय का घेराव, हड़ताल की चेतावनी

RIMS_IMAGE_.jpg

रांची
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले लगभग तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है। वेतन भुगतान में हो रही देरी से आक्रोशित डॉक्टरस्, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में रिम्स के वित्त निदेशक (फाइनेंस डायरेक्टर) कार्यालय का घेराव कर दिया । कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च चलाने, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


कर्मचारियों के अनुसार रिम्स में कार्यरत करीब 1500 कर्मचारियों को अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने प्रबंधन से जल्द समाधान निकालने और लंबित वेतन जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

Tags - Ranchi RIMS Salary Delay Healthcare Workers Jharkhand News