logo

4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला, रिम्स डेंटल यूनिट के इंटर्न डॉक्टरों ने 3 घंटे किया पेन डाउन

4 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला, रिम्स डेंटल यूनिट के इंटर्न डॉक्टरों ने 3 घंटे किया पेन डाउन

द फॉलोअप डेस्क
रिम्स की डेंटल यूनिट में इंटर्न डॉक्टरों ने चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में करीब तीन घंटे तक पेन डाउन किया। स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने से इंटर्न डॉक्टरों में काफी नाराजगी थी। डॉक्टरों ने काम से दूरी बनाकर अपनी मांग को लेकर विरोध जताया। पेन डाउन की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले की जानकारी मिलने पर रिम्स निदेशक ने हड़ताल पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत की। वार्ता के दौरान डॉक्टरों ने चार महीने से लंबित स्टाइपेंड का भुगतान जल्द कराने की मांग रखी। रिम्स निदेशक ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि लंबित स्टाइपेंड का भुगतान बुधवार शाम तक कर दिया जाएगा। निदेशक के आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने फिलहाल अपना पेन डाउन और हड़ताल समाप्त कर दी। डॉक्टरों ने कहा कि अगर तय समय पर स्टाइपेंड का भुगतान हो जाता है तो वे काम जारी रखेंगे। वहीं, भुगतान नहीं होने की स्थिति में आगे फिर से विरोध का रास्ता अपनाया जा सकता है।

Tags - RIMS Dental Unit Intern Doctors Stipend Delay RIMS Ranchi Dental Internship Doctor Protest