logo

रांची में RGPRS का सत्याग्रह, लोकतंत्र बचाने और छात्रों के हितों की रक्षा का उठाया मुद्दा

jh_congress.jpg

रांची 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रणी संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) द्वारा मंगलवार को राजधानी  रांची के कचहरी चौक स्थित नागा बाबा खटाल के समीप “लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरी एवं सीट चोरी के विरोध में तथा छात्रों के हितों की रक्षा के समर्थन में” एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। सत्याग्रह का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाना तथा जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों तथा छात्रों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वहीं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनभागीदारी, पारदर्शिता एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण से ही संभव है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया।

मीनाक्षी नटराजन के प्रति समर्थन

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा करने की शपथ ली। सत्याग्रह के दौरान संगठन ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी को निरस्त किए जाने के निर्णय का विरोध किया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों को लेकर यह सत्याग्रह अभियान आने वाले दिनों में झारखंड के प्रत्येक जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि आम जनता की आवाज़ को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ. सुनील पंवार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, RGPRS), कुणाल बनर्जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, RGPRS) एवं आशिका कुजूर (प्रभारी, RGPRS झारखंड) शामिल रहे। कार्यक्रम में सुनीत शर्मा, दयामणि बारला, बॉबी भगत, डॉ. अमित झा, अभिजीत राज, शांतनु मिश्रा, पवन कुमार बबलू, रीतेश तामसोय, अंजनी रंजन, अमितेश यादव, मुदस्सर खान, जब्बार मियां, बिनय सिंह, मुकेश सिंह चंदेल, सुभाष नाग, विवेक विशाल, अनमोल तिर्की सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan Indian National Congress Democracy Save Campaign Political Protest