logo

बेहतर प्रदर्शन का इनाम : निशानेबाज सृष्टि को एनटीपीसी ने सौंपा 2.47 लाख का चेक

01036.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के चौपारण की 21 वर्षीय सृष्टि कुमारी निशानेबाजी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भोपाल व केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 605.5 एवं 619.5 स्कोर हासिल किया है। अब निशानेबाज सृष्टि कुमारी का अगला मुकाबला 4 जून को केरल में होगा। सृष्टि के शानदार प्रदर्शन पर हजारीबाग की कोल खनन कंपनी एनटीपीसी ने 2.47 लाख की आर्थिक मदद की डीसी नैंसी सहाय ने सृष्टि को चेक सौंपा और शुभकामनाएं दी। चेक प्रदान किए जाने के दौरान एनटीपीसी से महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख फैज तैयब प्रमुख रूप से मौजूद थे।

पिता करते हैं होटल में काम
संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग की स्नातक की छात्रा सृष्टि कुमारी 2 वर्षों से एयर राइफल से निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रही है। बताते चलें कि इनके पिता विजय कुमार गुप्ता गुरुग्राम में एक होटल में काम करते हैं। जबकि, मां गृहणी है। सृष्टि कुमारी का कहना है उसका सपना है कि वह निशानेबाजी में ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने देश का नाम रोशन करे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT