logo

पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान, सदस्यता समारोह में बोले सुदेश महतो 

ajsu15.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

रांची के हरमू स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को हुए इस सदस्यता समारोह में रांची के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सरफराज अलाम और शाहनवाज अलाम के नेतृत्व में रांची शहर के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है। कल की चिंता से पहले हमें आज लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। अगर हम आज गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना होगा।

राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफार्म देना पार्टी का काम

सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं बल्कि अनेक विचारों को एक जगह समाहित करने से चलती और सशक्त दिखती है। राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफार्म देने का काम आजसू पार्टी करती है। पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान होता है। भावनाओं के सम्मान और विचारों को राज्य के विकास में लगाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने की कोशिश तक ही सीमित है। इसमें देश और देशवासियों की तरक्की नहीं दिखाई देती है। देश एवं देशवासियों के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नजर नहीं आती है। 

पार्टी में शामिल हुए ये लोग 

सरफ़राज़ अलाम, शाहनवाज़ अलाम, वसीम आलम, शाहिद, आयण, अनस, मिट्ठू, अमन,शाकिब, ओवैस   अलाम, दानिश, फरहान, आबेदीन, अट्टनस, आरिज़, वसीम, शाद, अफ्फान, राजू, साहेब, अमीर,सलमान,असीम,शाहनवाज़, जावेद, शान, नौशाद, उफान, अनस खान, मुटुन अलाम, ओवैसी, इरशाद, तैयब, तनवीर अलाम समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\