logo

JSSC : BEO और अवर विद्यालय निरीक्षक के 277 पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी को भेजी गयी अधियाचना

school21.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में विवाद और उसकी जांच को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने जेएसएससी को नियुक्ति नयी अधियाचना भेजी है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा भेजी गयी अधियाचना में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के कुल 277 पद हैं। इनमें 267 पदों पर नियमित और 8 पदों पर बैकलॉग नियुक्ति की जाएगी। 


झारखंड में अवर शिक्षा सेवा के कुल 663 पद स्वीकृत हैं। एकीकृत बिहार के समय में ही अवर शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद अवर शिक्षा के 663 पद झारखंड के कोटे में आया। उन पदों पर कार्यरत कर्मी अब धीरे धीरे रिटायर हो गए। जानकारी के अनुसार अब उपरोक्त दोनों पदों पर 100 अधिकारी भी कार्यरत नहीं है। क्योंकि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद इन पदों पर कभी नियुक्ति नहीं हुई। इसकी नियमावली को लेकर पिछले कई वर्षों से माथापच्ची जारी रही। अब नियमावली को अंतिम रूप दिए जाने के बाद नयी नियुक्ति का सिलसिला प्रारंभ किया गया है।

Tags - Jharkhand BEO School Inspector Appointment JSSC Requisition