logo

टेंडर हार्ट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

mruti,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय के अनुशासित एनसीसी कैडेट्स ने प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक और सुसंस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर तिवारी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों को समानता, अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है।
उन्होंने कहा कि यह देश हम सभी का है और इसकी प्रगति में प्रत्येक नागरिक की समान सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सत्र 2026–27 से विद्यालय के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान को शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चे अपने बाल्यकाल से ही संविधान की सही और समुचित जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, कविता किरण झा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, सैकड़ों विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest jharkhand news jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News Updates latest  Tender Heart Ranchi news Tender Heart Ranchi news Updates latest Tender Heart Ranchi news Tender Heart Ranchi news in hindi latest Tender Heart Ra