logo

चाईबासा में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, मंत्री दीपक बिरुआ करेंगे ध्वजारोहण

hyuijeh6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व बुधवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन केंद्र, चाईबासा में परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल का नेतृत्व उपायुक्त चंदन कुमार ने किया, जबकि पुलिस अधीक्षक अमित रेनू विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंच पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक एवं इसके पश्चात उपायुक्त के आगमन पर परेड में शामिल प्लाटूनों द्वारा सलामी दी गई। सलामी के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया तथा तय समयानुसार ध्वजारोहण किया गया। रिहर्सल के दौरान पूरे कार्यक्रम का अभ्यास अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन केंद्र, चाईबासा में आयोजित राजकीय समारोह में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा पूर्वाह्न 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात परेड कमांडर की अगुवाई में मार्च-पास्ट तथा विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की जा रही झांकियों की प्रस्तुति होगी। मुख्य समारोह के बाद पूर्वाह्न 10:20 बजे सिंहभूम प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय सदर चाईबासा में, पूर्वाह्न 10:50 बजे जिला समाहरणालय में तथा पूर्वाह्न 11:45 बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में ध्वजारोहण किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस 25 जनवरी 2026 को पिल्लई सभागार में अपराह्न 1:30 बजे से स्कूली बच्चों की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 26 जनवरी को अपराह्न 3:00 बजे बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में केंद्रीय रिजर्व बल का एक दल, जिला सशस्त्र पुलिस के दो दल, सहायक पुलिस बल के दो दल (महिला एवं पुरुष), गृह रक्षक के दो दल, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड चाईबासा सहित कुल 10 प्लाटून एवं बैंड पार्टी शामिल होंगी। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, जिला नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Chaibasa news updates Chaibasa news in hindi Chaibasa News in hindi Chaibasa news Updates Chaibasa news in Hindi latest Chaibasa n