logo

सावन में रांची से देवघर की नियमित विमान सेवा हो शुरू: संजय सेठ

1488.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। निदेशक केएल अग्रवाल ने एयरपोर्ट की उपलब्धियों की जानकारी बैठक में दी। बैठक में बरसात व सावन महोत्सव की तैयारियों, यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने रांची से हिनू चौक तक का सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने की बात कही। इस पर सांसद संजय सेठ ने एयरलाइंस कंपनियों के प्रतिनिधियों को कहा कि रांची से देवघर की नियमित विमान सेवा सावन में शुरू की जाए। वहीं, बैठक में सांसद को जानकारी दी गई कि बोकारो और दुमका से विमान सेवा बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। विमान यात्रा के किराए में हुई बेतहाशा वृद्धि पर सांसद ने विमान कंपनियों को इस पर विचार करना चाहिए। यात्रियों की सुविधा के अलावा नए शहरों को Air-Connectivity से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।

बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए जल्द सीधी विमान सेवा होगी शुरू
बैठक में जानकारी दी गई कि अकाशा एयरलाइंस की ओर से अगले महीने से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी।  इंडिगो की ओर से जयपुर व मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू की जाएगी।  इसके अलावा एयर एशिया के द्वारा 10 जून से मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। वहीं, इंडिगो कंपनी नई दिल्ली के लिए 240 यात्रियों की क्षमता वाला विमान सेवा शुरू करने जा रही है। बैठक में यह भी बताया गया कि जेट एयरवेज ने भी रांची से अपनी सेवा शुरू करने को लेकर संभावनाओं पर विचार किया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए हो रहे काम

- बोइंग 777 के लिए रनवे के दोनों छोरों पर टर्निंग पैडस का निर्माण
- इन्स्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) का प्रचालन
- नए कंट्रोल टावर के प्रचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा
- CAT-II Lighting का कार्य प्रगति पर है। दृश्यता 1300 मीटर से घटकर 850 मीटर रह जाएगी
- कार्गो कोल्ड स्टोरेज का कार्य प्रगति पर है
- DVOR का कार्य प्रगति पर है
- PTT का कार्य-रनवे पर समय कम करता है। इससे अधिक उड़ानों का संचालन संभव हो पाएगा। प्रशासनिक अनुमोदन एवं वित्तीय सहमति के लिए प्रेषित किया गया है।
- सिटीसाइड एंड एयरसाइड में कैनोपी का कार्य हेतु निविदा जारी की गई है।
- ILBS का प्रचालन के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से अनुमोदन के लिए अनुरोध किया गया है।
- यात्रियों के एग्जीक्यूटीव लाउंज के लिए कार्य आवंटन किया गया है।
- यात्रियों के लिए बैगेज रैपिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N