द फॉलोअप डेस्क
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड कांग्रेस रेस है। दृष्टिगत संगठन सशक्तिकरण अभियान और इसके सत्यापन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर खुद सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की जिला समितियों के पुनर्गठन के उपरांत जिलों में प्रखंड कमेटी एवं मंडल कमेटी का भी गठन किया गया है। पूरे प्रदेश में जिला प्रखंड एवं मंडल समितियों में लगभग 30 हजार पदाधिकारियों का चयन किया गया है। अब वार्ड एवं बूथ स्तर पर स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक बूथों पर दस यूथ का चयन किया जा रहा है।

धनबाद-बोकारो में हुई विस्तारिक कार्य समिति की बैठक
धनबाद एवं बोकारो जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक 18 मई यानि आज संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की आज पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। लोग केंद्र की भाजपानित सरकार एवं राज्यों में भाजपा सरकारों की नीतियों एवं निर्णयों से बेहद नाराज हैं। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में स्पष्ट जनादेश देने का फैसला लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन की सरकार चल रही है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी ज्यादा महत्पूर्ण हो जाती है। बतौर पदाधिकारी हमारा और आप सभी का चयन हुआ है। जनता का काम ज्यादा से ज्यादा हो इसमे हम सभी को सहयोग करना है।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना है तो करना होगा ये काम
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हमें राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री देखना है तो उनके भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को पूरा करना होगा। इस लड़ाई को बूथ स्तर तक लड़ना होगा। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार यानि हर स्तर पर संघर्ष तेज करना होगा। हमें आगामी चुनाव के मद्देनज़र हर सीट पर अपनी मजबूत तैयारी करनी है। संगठन सर्वोपरी के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना होगा। उन्होंने कहा की शिकायत करना नहीं, जनता की शिकायत सुनने वाला संगठन गढ़ना है। हम मजबूत होंगे तभी महागठबंधन मजबूत होगा। तभी अधिकारी भी जनता की सुनेंगे। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं कोताही या गडबड़ी दिखाई दे उसके विरुद्ध आवाज उठानी होगी।

हर माह नियमित रूप से हो बैठक
राजेश ठाकुर ने सभी जिला एवं प्रखंड और मंडल अध्यक्ष को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि हर माह के 5 से 10 तारीख के बीच जिला पदाधिकारियों की बैठक हो। साथ ही 10 से 15 तारीख के बीच प्रखंड एवं मंडल समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित हो। इस कड़ी में अगले कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष शेष सभी जिलों में भी दौरा कर स्वयं नवगठित समितियों का सत्यापन कर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। बताते चलें कि इसस पूर्व राजेश ठाकुर कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिलों में जिला की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो चुकी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT