logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी, सभी जिलों में पारा 40 पार; अभी गर्मी से राहत नहीं

ूासज11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़ बाकी जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी है। इनदिनों रांची का तापमान भी 40 के पार पहुंच चुका है। रांची में ऐसी गर्मी का असर वर्ष 1984 में देखने को मिला था लेकिन एक दो दिनों के लिए ही। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखने के बाद पता चलता है कि अबकी बार भी कम संभावना है कि 15 जून तक मानसून दस्तक दे क्योंकि पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि 17 जून तक हीटवेव का असर कायम रहेगा। इसे लेकर आरेंज अलर्ट तक जारी किया गया है।


आज इन जिलों पड़ेगी भीषण लू
14 जून को निकटवर्ती मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इन जिलों में दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है। जारी रिपोर्ट की माने तो राजधानी रांची में 14 से 19 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।