logo

सेना में नौकरी के लिए 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची में होगी भर्ती रैली, दलालों से बचने की सलाह  

ARMY27.jpg

रांची 
सेना में नौकरी के लिए 27 जुलाई से 10 अगस्त तक रांची में  भर्ती रैली होगी। इसे लेकर युवा उम्मीदवारों को दलालों से बचने की सलाह दी गयी है। भर्ती रैली को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी, रांची, उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी रांची, राजेश्वर नाथ आलोक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायरेक्टर Recruiting रांची, कर्नल विकास भोला और भर्ती से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कर्नल विकास भोला विशेष रूप से कहा कि रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाएं। ये हमारी प्राथमिकता है।

रैली में इन बातों का ख्याल रखा जायेगा 

कर्नल विकास भोला द्वारा ने कहा कि रैली में जो युवा भाग लेंगे, उन्हें मौलिक एवं अन्य सभी सुविधाएं दी जायेंगी। रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड की सुरक्षा, रैली क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन का ध्यान रखा जायेगा। कहा कि इस दौरान  मेडिकल चेकअप के लिए रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने एवं अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इस अनुमंडल पदाधिकारी एवं अपर जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सारी व्यवस्था जो भी जिला प्रशासन की तरफ से संभव होगा, वह उपलब्ध कराई जाएगी।


 दलालों से दूर रहने की सलाह

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को दलालों से दूर रहने की सलाह दी गई। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से विशेष रूप से कहा की सेना भर्ती पूरे पारदर्शिता के साथ होगी। कहा अगर कोई युवा भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नही करता है तो उसकी भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकती। कहा, इसके लिए उम्मीदवार दलालों से दूर रहें। भर्ती के लिए किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। 

Tags - Army RecruitmentRallyArmyJharkhand News