रांची
राजधानी रांची में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन तेज होता दिख रहा है। इसी क्रम में JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मांग की है कि JPSC द्वारा टीडीपीएल (TDPL) कंपनी के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाएं, जिनमें नियमित 14वीं JPSC, बैकलॉग, FRO, ACF, CDPO सहित अन्य सभी भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। उनका आरोप है कि इन परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हडताल जारी रहेगा
वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने JSSC द्वारा आयोजित लैब असिस्टेंट, CGL, एक्साइज, लेडी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की CBI और CID से गहन जांच कराई जाए तथा तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद ही नई प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हडताल जारी रहेगा।
